उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) ग्रेटर नोएडा स्थित ईशान आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में ग्लोबल आयुर्वेदिक समिट 2023 का आयोजन आज (7 अक्टूबर) से किया जा रहा है. जिसमें शामिल होने के लिए दुनिया के कई देशों के प्रतिनिधि आएंगे. कार्यक्रम में कई देशों के राजदूतों को भी आमंत्रित किया गया है.
ईशान आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में आज से शुरू हुए ग्लोबल आयुर्वेदिक समिट में देशभर से तमाम आयुर्वेदिक कॉलेज के चिकित्सक, शिक्षक और छात्र भी शिरकत करेंगे. ये समिट देश का पहला आयुर्वेदिक समिट होने जा रहा है.जिसमें दुनिया के कई देशों के प्रतिनिधि शामिल होने के पहुंच रहे हैं.
ईशान आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के द्वारा ‘ग्लोबल आयुर्वेदिक समिट 2023’ का आयोजन किया जा रहा है. यह एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय समिट होगी, जिसके अंतर्गत कई देश प्रतिभाग करेंगे. कार्यक्रम की थीम ‘विश्व आयुर्वेदिक महाकुंभ एक सूर्य, एक पृथ्वी, एक परिवार है’.
