लखनऊ : (मानवीय सोच) बीकेटी स्थित गाजीपुर गांव में हवा में उड़ान भरते एक विमान से दो फ्यूल टैंक नीचे खेतों में गिर गए। मलबा खाली खेत में गिरने से किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है। वहीं, उड़ते हुए विमान से अचानक गिरे फ्यूल टैंक पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। मामले की जानकारी पर मौके पर फोर्स के जवान और क्षेत्रीय पुलिसकर्मी पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
