उत्तर प्रदेश के देवरिया में सोमवार (6 अगस्त) को खराब खाना खाने से लगभग 80 स्टूडेंट्स बीमार पड़ गए. इस जिले के मेहरूना गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज के लगभग 80 छात्र पेट दर्द, उल्टी और दस्त के लक्षणों से बीमार पड़ गए. सोमवार शाम जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सरकारी स्कूल में कुछ छात्रों के जहरीला खाने के कारण बीमार पड़ने की सूचना मिली थी. दो छात्र आकाश और नितेश का महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है. अन्य छात्रों को स्कूल में ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम से प्राथमिक उपचार मिला.
