ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

उत्तर प्रदेश चुनाव-दूसरे चरण की अधिसूचना जारी

लखनऊ (मानवीय सोच ): उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के प्रथम चरण की नौ जिलों की 55 सीटों के लिए शुक्रवार को नामांकन शुरू हो जाएगा। प्रत्याशी ऑनलाइन भी नामांकन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय शुक्ला ने बताया कि दूसरे चरण में सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर की 55 सीटों पर 22 से 28 जनवरी तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 29 जनवरी को होगी। उम्मीदवार 31 जनवरी तक नाम वापस ले सकेंगे।

गुरुवार को 205 उम्मीदवारों ने विभिन्न जिलों में नामांकन दाखिल किए हैं और अब तक कुल दावेदारों की संख्या बढ़कर 388 हो गई है। हालांकि नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद ही हर सीट पर दावेदारों की अधिकृत संख्या सामने आएगी। शुक्रवार से ही दूसरे चरण की 55 सीटों के लिए भी नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

अभी तक भाजपा, सपा और रालोद के आपराधिक छवि वाले 28 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बृहस्पतिवार को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत ऐसे उम्मीदवारों को नाम वापसी की अंतिम तिथि से लेकर प्रचार की अंतिम तिथि तक तीन बार समाचार पत्रों में अपना आपराधिक रिकॉर्ड प्रकाशित करना होगा। उन्होंने बताया कि 80 वर्ष से अधिक आयु के लोगों, कोरोना संक्रमितों और दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट का विकल्प दिया गया है। पहले चरण के चुनाव के लिए अभी तक 80 वर्ष से अधिक आयु के 2.1 फीसदी मतदाताओं और 2.3 प्रतिशत दिव्यांगों ने पोस्टल बैलेट का विकल्प चुना है।

यूपी में विधान सभा निर्वाचन के पहले चरण के लिए 14 जनवरी से नामांकन पत्र दाखिल हो रहे हैं। गुरुवार को आगरा जिले की एत्मादपुर सीट के लिए तीन, आगरा कैंट व आगरा दक्षिण में एक-एक, आगरा उत्तर में सात, आगरा ग्रामीण में चार, फतेहपुर सीकरी में सात, खैरागढ़ में पांच, फतेहाबाद में दो, बाह में आठ, अलीगढ़ जिले की खेर में दो, बरौली व अतरौली में चार-चार, छर्रा में दो, कोल में पांच सीट के लिए नामांकन दाखिल हुए हैं।

प्रथम चरण में कैराना, थानाभवन, शामली, बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी (अ.जा.), मुजफ्फरनगर, खतौली, मीरापुर, सिवालखास, सरधना, हस्तिनापुर (अ.जा.), किठौर, मेरठ कैंटोनमेंट, मेरठ, मेरठ दक्षिण, छपरौली, बड़ौत, बागपत, लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर, धौलाना, हापुड़ (अ.जा), गढ़मुक्तेश्वर, नोएडा, दादरी, जेवर, सिकंदराबाद, स्याना, अनूपशहर, डिबाई, शिकारपुर, खुर्जा(अ.जा), खैर (अ.जा), बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, अलीगढ़, इगलास (अ.जा), छाता, मांट, गोवर्धन, मथुरा, बलदेव (अ.जा), एत्मादपुर, आगरा कैंटोनमेंट (अ.जा), आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, आगरा ग्रामीण (अ.जा), फतेहपुर सीकरी, खैरागढ़, फतेहाबाद, बाह सीटों पर चुनाव होगा।

Scroll to Top