ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

उद्धव कैबिनेट ने लिया फैसला : औरंगाबाद का नाम होगा संभाजी नगर

मुंबई  (मानवीय सोच) उद्धव सरकार ने राज्य के शहरों के नाम बदलने का बड़ा फैसला किया है। कैबिनेट मीटिंग में औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव नगर करने का फैसला किया गया है। वहीं नवी मुंबई एयरपोर्ट का नाम भी बदलकर डीबी पाटिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट में फ्लोर टेस्ट को लेकर सुनवाई के दौरान ही उद्धव कैबिनेट की मीटिंग में यह फैसला लिया गया है। संकट के समय में उद्धव सरकार के इस फैसले को हिंदुत्व के कार्ड के रूप में भी देखा जा रहा है।

कांग्रेस ने की थी पुणे का नाम बदलने की मांग
उद्धव कैबिनेट की बैठक में कांग्रेस ने पुणे का नाम बदलने की भी मांग की थी। कांग्रेस ने पुणे का नाम बदलकर जीजाऊ नगर रखने की मांग रखी थी। बता दें कि जीजाऊ छत्रपति शिवाजी की मां जीजाबाई का ही नाम है।

बताते चलें कि 8 जून को औरंगाबाद में शिवसेना की रैली के दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा था कि शहर का नाम बदला जाएगा। औरंगाबाद का नाम  बदलने को लेकर लंबे समय से राजनीति हो रही है। उद्धव सरकार ने यह फैसला तब लिया है जब कि उनकी सरकार संकट में है। जिन बागी विधायकों ने उनका विरोध किया है उन्होंने भी यह वजह बताई है कि उद्धव हिंदुत्व से भटक गए हैं। ऐसे में यह फैसला बेहद अहम माना जा रहा है।

उद्धव ठाकरे ने मीटिंग में सबको कहा धन्यवाद
बताया जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक में उद्धव ठाकरे ने सबको धन्यवाद दिया। ठाकरे ने कहा, आपने ढाई साल जिस तरह से साथ दिया उसका आभार। अगर कोई गलती हुई हो तो उसके लिए क्षमा चाहता हूं। उद्धव ठाकरे के इस धन्यवाद का मतलब यह भी निकाला जा रहा है कि वह मान चुके हैं कि उनकी सरकार गिरने वाली है।

Scroll to Top