ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# उद्योगपति मुकेश अंबानी को धमकी भरे मेल भेजने वाला तेलंगाना से गिरफ्तार

मुंबई : (मानवीय सोच) रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लिया है. मुंबई पुलिस ने ईमेल भेजने वाले आरोपी को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है. आरोपी की उम्र 19 साल बताई जा रही है. गणेश रमेश वनपारधी ने शादाब खान के नाम से ईमेल भेजा था. शुरुआत में, उसने फिरौती के रूप में 20 करोड़ रुपये की मांग की थी, लेकिन फिर हर मेल में रकम बढ़ाता चला गया. ईमेल भेजने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले वीपीएन नेटवर्क का बेल्जियम में पता चला था.

केस से जुड़े  वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “हम आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं और उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. प्राथमिक तौर पर यह शरारत लगती है लेकिन हम आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए गए ईमेल और नेटवर्क के बारे में अधिक जानकारी के लिए पूछताछ कर रहे हैं.” दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में से एक मुकेश अंबानी को 27 अक्टूबर से एक ही ईमेल आईडी से धमकी भरे मेल मिल रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि सभी धमकी भरे ईमेल में फिरौती की मांग की गई है.

Scroll to Top