ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, स्मार्ट सिटी की तरह स्मार्ट गांव बसाए जाएंगे

लखनऊ : (मानवीय सोच) उप मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ग्राम्य विकास विभाग के खंड विकास अधिकारियों के पहले सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने हर साल 4 सितंबर को खंड विकास अधिकारी सम्मेलन का आयोजन करने की घोषणा करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले दस बीडीओ को सम्मानित भी किया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हर ब्लॉक से एक -दो खंड विकास अधिकारियों उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। कहा कि ग्राम उत्थान से ही देश का उत्थान संभव है। देश की खुशहाली का रास्ता गांवों से होकर जाता है। उन्होंने कहा कि बीडीओ ग्राम प्रधानों के साथ बैठकर कर गांवों के विकास के लिए मास्टर प्लान बनाएं। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में अपेक्षाकृत विकास कम हुआ है। वहां विभिन्न पैरामीटर्स पर अध्ययन कर ठोस व प्रभावी रणनीति बनाकर विकास कार्य कराएं।

उन्होंने कहा कि गांव -गरीब के विकास की योजनाएं समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि हर महीने विकासखंड कार्यालय में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों की सूची भी चस्पा की जाए। बीडीओ शिविर लगाकर दिव्यांगों की मदद करें।

Scroll to Top