उप मुख्यमंत्री केशव बोले- हमें अखिलेश यादव के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं

लखनऊ  (मानवीय सोच) उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रमाण पत्र की हमें आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को विभागीय मंत्री होने नाते तबादले पर सवाल करने या अधिकारी से जवाब मांगने का अधिकार है। अखिलेश यादव ने स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादलों में हुई अनियमितता पर सवाल उठाए थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है। विधानसभा में केवल दो सदस्य हैं और विधान परिषद कांग्रेस मुक्त हो गई है। कांग्रेस को एसआईटी की जांच की मांग करने का कोई अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को समझना चाहिए कि अब वह मुख्यमंत्री नहीं पूर्व मुख्यमंत्री है। सपा भी हार का चौका लगा चुकी है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई शिकायत मिली तो जांच कराई जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *