ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

उप मुख्यमंत्री को पता ही नहीं चला और सचिव ने कर दिए तबादले

लखनऊ  (मानवीय सोच)  स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादलों को लेकर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद में ठन गई है। उप मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर तबादला किए जाने का कारण स्पष्ट करते हुए पूरा विवरण मांगा है। जबकि अपर मुख्य सचिव का कहना है कि तबादले नियमानुसार हुए हैं और उप मुख्यमंत्री के अनुमोदन पर किए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर से लेकर कर्मचारियों तक के तबादले किए गए हैं। तबादले पर सवाल उठने के बाद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद से सूची समेत पूरा ब्योरा तलब किया है। यह भी कहा कि लखनऊ सहित अन्य जिलों के बड़े अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है। ऐसे में कई जगह डॉक्टरों का स्थानांतरण कर दिया गया है, लेकिन वहां दूसरे डॉक्टर की तैनाती नहीं की गई है।

ऐसे में संबंधित अस्पताल के संचालन के लिए क्या व्यवस्था की गई है, इसका विवरण उपलब्ध कराया जाए। इसी तरह जिन- जिन डॉक्टरों का स्थानांतरण किया गया है, उनसे अधिक अवधि वाला कोई डॉक्टर संबंधित जिले या मंडल में कोई डॉक्टर कार्यरत तो नहीं है। उन्होंने यह भी पूछा है कि कितने चिकित्साधिकारी विभिन्न स्थानों में संबद्ध है और उनके संबद्धीकरण पर लिए गए विवरण सहित उनकी सूची उपलब्ध कराई जाए।

हाल ही में स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर से लेकर कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इन तबादलों पर कर्मचारी संगठनों ने सवाल खड़े किए तो उप मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर अपर मुख्य सचिव से सूची समेत पूरा ब्योरा तलब किया है।

अमित मोहन प्रसाद बोले, स्थानांतरण नियमावली का पूरी तरह से पालन किया गया
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि उप मुख्यमंत्री के पत्र का जवाब तैयार किया जा रहा है। उन्होंने जो भी जानकारी मांगी है, उसका विवरण भी दिया जाएगा। डॉक्टरों का स्थानांतरण उप मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद ही किया गया है। स्थानांतरण नियमावली का पूरी तरह से पालन किया गया है।

चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने भी मांगी जानकारी
चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने भी महानिदेशक से स्थानांतरण की विस्तृत जानकारी मांगी है। उन्होंने नर्सिंग संवर्ग, समूह ग, एक्सरे टेक्नीशियन, मलेरिया, फाइलेरिया, डेंटल संवर्ग, प्रयोगशाला सहायक, फार्मासिस्ट के संबंधित जिलों में कार्य करने का ब्योरा भी तलब किया है। इसमें यह भी पूछा है कि वे संबंधित जिले में किस पटल अथवा अस्पताल में कार्यरत रहे।

एक और लापरवाही… मृत डिप्टी सीएमओ का कर दिया तबादला
लंब समय से तबादले की मांग कर रहे प्रयागराज के डॉ. दीपेंद्र सिंह का ट्रांसफर आदेश उनकी तेरहवीं के बाद पहुंचने जैसा एक और मामला बाराबंकी में सामने आया है। यहां तैनात डिप्टी सीएमओ डॉ. सुधीर चंद्रा का 12 जून को बीमारी के चलते निधन हो गया। इसके बावजूद शासन ने जब तबादली सूची जारी की तो उसमें इनका भी नाम था। उनका तबादला एसीएमओ फतेहपुर के लिए कर दिया गया था। इस बीच, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रयागराज के मृत डॉ. दीपेंद्र सिंह समेत अन्य गड़बड़ियों की जांच के आदेश दिए हैं।

Scroll to Top