ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

उमाशंकर सिंह ने खोला यूपी में बीएसपी का खाता, तीसरी बार जीती अपनी सीट

लखनऊ (मानवीय सोच)  उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में बीएसपी की करारी हार हुई है। इस चुनाव में पार्टी को एकमात्र सफलता बलिया जिले की रसड़ा सीट पर मिल पाई है। यहां से उमाशंकर सिंह लगातार तीसरी बार चुनाव जीते हैं। अपने इलाके में उमाशंकर सिंह की छवि गरीबों के मददगार की है।

इस चुनाव में बीएसपी अपने गठन के बाद के 38 सालों के सबसे बुरे दौर में पहुंच गई है। शुक्रवार को इस पर पहली प्रतिक्रिया में बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा भी कि इससे बुरा और क्‍या हो सकता है? लेकिन पार्टी के लिए इस सर्वाधिक बुरे दौर में भी उमाशंकर सिंह विधानसभा में उसकी आवाज बनेंगे। वहां वही बसपा के प्रतिनिधि होंगे। उमाशंकर सिंह ने 87,887 वोट पाकर रसड़ा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के महेन्‍द्र को 6,583 वोटों के अंतर से हराया है। महेन्‍द्र को 81,304 वोट मिले। इस सीट पर उमाशंकर सिंह की यह लगातार तीसरी जीत है।

गरीबों के मददगार माने जाते हैं उमाशंकर 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने इलाके में उमाशंकर सिंह की छवि गरीबों के मददगार की है। बताया जाता है कि उमाशंकर बेटी की शादी से लेकर बच्‍चे की पढ़ाई तक गरीबों की काफी मदद करते हैं। लगातार तीसरी बार जीत में शायद उनकी इसी छवि का योगदान है।

पहली बार 2012 में लड़े थे चुनाव
बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर पहले ठेकेदारी करते थे। उन्‍होंने साल-2012 में पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीते। इसके बाद 2017 में भी उन्‍होंने जीत हासिल की और इस बार जीत की हैट्रिक लगाकर बसपा का खाता खोलने में कामयाब रहे। जीत हासिल करने के बाद उमाशंकर सिंह ने अपने क्षेत्र के लोगों को धन्‍यवाद दिया है। उन्‍होंने कहा कि यह सही मायनों में जनता की जीत है।

Scroll to Top