ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

एकनाथ शिंदे गुट पर खूब बरसे आदित्य ठाकरे, गद्दारों के सवालों के जवाब नहीं दूंगा

महाराष्ट्र (मानवीय सोच) एकनाथ शिंदे गुट की बगावत के चलते महाराष्ट्र की सत्ता से बेदखल हुआ ठाकरे परिवार अब बेहद सक्रिय है। शिवसेना को बचाने के लिए आदित्य ठाकरे ‘शिव संवाद यात्रा’ निकाल रहे हैं। आदित्य की यह यात्रा शुक्रवार को नासिक जिले के मनमाड पहुंची, जहां उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए बागियों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि शिवसेना से गद्दारी करने वाले हमसे सवाल पूछने की बातें कर रहे हैं, लेकिन वे इस लायक नहीं हैं। गद्दारों को तो खुद यह बताना चाहिए कि उन्होंने पीठ में खंजर भोंकने का काम क्यों किया। बालासाहेब ठाकरे की विरासत के साथ धोखा क्यों किया।

आदित्य ठाकरे ने कहा कि यदि आप देशद्रोही नहीं होते, तो मैं आपके आरोपों और सवालों का जवाब देता। बता दें कि नासिक से एकनाथ शिंदे गुट के विधायक सुहास कांडे ने आज ही ऐलान किया था कि वह आदित्य ठाकरे से सवाल पूछने जा रहे हैं। ऐसे में आदित्य ठाकरे के बयान को उन्हें जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। इस मौके पर आदित्य ठाकरे ने बागी विधायकों को एक बार फिर देशद्रोही करार दिया। उन्होंने सवाल दागते हुए कहा कि एक अच्छे मुख्यमंत्री, एक अच्छे आदमी के साथ जो किया गया, क्या वह सही था। उन्हें बताना चाहिए कि क्या इस तरह से विश्वासघात करना चाहिए या पीठ में खंजर ठोकना चाहिए।

गद्दार बताएं कि मुश्किल वक्त में साथ देने वालों को क्यों दिया धोखा

आदित्य ठाकरे ने कहा कि उन गद्दारों को यह बताना चाहिए जिस शख्स ने हमारा परिचय कराया, मुश्किल वक्त में हमारा साथ दिया, टिकट दिया, हमारे लिए प्रचार किया, हमने उसकी पीठ में छुरा क्यों मारा? उन्होंने कहा कि उद्धव जी ने बीते ढाई साल तक जमकर किया और लोगों के लिए पल-पल समर्पित कर दिया। उद्धव साहब 24 घंटे लोगों के लिए काम करते थे। उन्होंने ढाई साल का एक-एक पल जनसेवा के लिए बख्शा है। कभी-कभी मैं अपनी मां के पास जाता था और इस बारे में बहस करता था। मैं उन्हें बहुत सी बातें बताना चाहता था, लेकिन उद्धव ठाकरे हमेशा बैठकों और काम में व्यस्त रहते थे। जब मैं उनसे बात करने जाता था तो वह कहते थे, ‘काम की बात करो, राज्य की बात करो।’

उद्धव ठाकरे ने सर्जरी के दौरान भी कहा- सिर्फ काम पर दो ध्यान

उन्होंने बीते साल उद्धव ठाकरे की सर्जरी का भी जिक्र किया। आदित्य ने कहा कि जिस दौरान उनकी सर्जरी हुई थी, उसी दौर मुझे एक सम्मेलन के लिए स्कॉटलैंड जाना पड़ा। मैंने उनसे पूछा, पापा आपका ऑपरेशन हुआ है। ऐसे में क्या मुझे स्कॉटलैंड जाना चाहिए या नहीं? उस पर उद्धव साहब ने कहा, आदित्य मेरी चिंता मत करो। आप महाराष्ट्र के मंत्री हैं और उसके मुताबिक ही काम करो।

Scroll to Top