(मानवीय सोच) : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और राजनेता जया प्रदा को शुक्रवार को चेन्नई की एक अदालत ने दोषी करार दिया है. उन्हें 6 महीने कारावास की सजा सुनाई गई है. कथित तौर पर उन पर 5000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. जय प्रदा पर अपने थिएटर में काम करने वाले मजदूरों को ईएसआई का पैसा नहीं देने का आरोप लगा. इस मामले में उनके बिजनेस पार्टनर राम कुमार और राजा बाबू को भी दोषी पाया गया है.
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि कुछ साल पहले तक जया प्रदा का चेन्नई में एक थिएटर था, जो अब बंद हो गया है. थिएटर कर्मियों ने जया के खिलाफ कर्मचारियों के वेतन से काटे गए ईएसआई के पैसे का भुगतान नहीं करने की शिकायत की. उनका आरोप है कि सरकारी बीमा निगम को ईएसआई का पैसा नहीं दिया गया.
