ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# एक्शन मोड में हरियाणा पुलिस, नूंह हिंसा में शामिल 2 आरोपियों का एनकाउंटर

हरियाणा : (मानवीय सोच) नूंह हिंसा मामले में हरियाणा पुलिस ने दो आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया है. बदमाशों के पैर में गोली लगी है. फिलहाल दोनों आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि नूंह हिंसा के बाद से हरियाणा पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है. सरकार ने साफ-साफ कहा है कि एक भी आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा. अब तक 120 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की जा चुकी है. वहीं सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है. आरोपियों का नाम मुनसैद और सैकूल है.

अवैध घुसपैठियों के बस्तियों पर बड़ी कार्रवाई

बता दें कि पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों के बस्तियों पर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने इनके अवैध कब्जे वाली बस्तियों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस की शुरुआती जांच में इन बस्तियों में रहने वाले लोग शामिल थे. रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HUDA) की जमीन पर अवैध तरीके कब्जा कर रखा था, जिसके चलते पुलिस ने बुलडोजर से कार्रवाई की है. हरियाणा प्रशासन ने नूंह जिले के तावडू में अवैध अतिक्रमण हटाया है.

Scroll to Top