# एचडीएफसी बैंक के शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले ; कमा डाले 11000 करोड़ रुपये

(मानवीय सोच) : बीते सप्ताह पिछले हफ्ते शेयर बाजार (Stock Market) बढ़त में रहा और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) बेंचमार्क में 500.65 अंक या 0.77 फीसदी की उछाल दर्ज किया गया. इस बीत बीएसई की टॉप-10 कंपनियों में से सात कंपनियों का संयुक्त मार्केट कैपिटलाइजेशन गिरा

जबकि तीन कंपनियों ने अपने शेयरहोल्डर्स को ताबड़तोड़ कमाई कराई. पिछले हफ्ते जहां एसडीएफसी बैंक सबसे ज्यादा फायदा कराने वाली कंपनी साबित हुए, तो वहीं देश की सबसे मूल्यवान कंपनी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने निवेशकों को बड़ा झटका देने का काम किया 

शेयर बाजार की टॉप-10 वैल्यूएबल कंपनियों में से सात कंपनियों के संयुक्त बाजार मूल्यांकन यानी मार्केट कैपिटलाइजेशन पिछले सप्ताह 62,279.74 करोड़ रुपये की कम दर्ज की गई, इसमें सबसे ज्यादा घाटा रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को हुआ है