एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा सीएम के साथ किया लंच

भुवनेश्वर   (मानवीय सोच)  भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को ओडिशा पहुंचीं। इस दौरान उनके सम्मान में ओडिशा के मुख्यमंत्री व बीजू जनता दल (बीजद) के प्रमुख नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर में दोपहर के भोजन की मेजबानी की। सीएम ने अपने आधिकारिक आवास पर दोपहर के भोजन की मेजबानी की। कार्यक्रम के बाद अपने संबोधन के दौरान, मुर्मू ने कहा कि उन्हें यकीन है कि भगवान जगन्नाथ उन्हें राष्ट्रपति चुनाव जीताने के लिए आवश्यक सभी सहायता प्रदान करेंगे।

नवीन पटनायक पहले ही ओडिशा निवासी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान कर चुके हैं। लंच के बाद उन्होंने कहा कि एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार पूर्वी राज्य का “गौरव” हैं। इस दौरान सीएम ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि वह एक स्थानीय महिला के प्रति निष्ठा दिखाए। लंच के दौरान की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मुर्मू और पटनायक एक-दूसरे के बगल में बैठे हैं और सीएम आवास पर दोपहर का भोजन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *