ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# एम्स में होगी रीढ़ के चोट की सर्जरी

लखनऊ : (मानवीय सोच) विश्व स्पाइनल कॉर्ड इंजरी दिवस पर मंगलवार को एम्स में रीढ़ की हड्डी में चोट के मरीजों को इलाज और सर्जरी की बड़ी सुविधा मिली है। निदेशक व सीईओ प्रो. अरविंद राजवंशी ने फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलेशन (पीएमआर) विभाग में न्यूरोलॉजिकल रिहैबिलेशन क्लिनिक के साथ ही छह बेड की यूनिट का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि ऐसे रोगियों की भर्ती करके इलाज की सुविधा मिलेगी। रीढ़ की हड्डी में चोट वाले मरीजों के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन नंबर 8887420197 भी उन्होंने लांच किया। फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलेशन के विभागाध्यक्ष व उप चिकित्सक अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि न्यूरो रिहैबिलेशन यूनिट में रीढ़ की हड्डी के चोटों के बाद पुनर्वास और जटिलताओं के प्रबंधन के लिए सभी सुविधाएं मरीजों को मिलेंगी। 

उन्होंने बताया कि बिस्तर के घाव (बेड सोल) के इलाज के लिए वीएसी ड्रेसिंग और सर्जरी के बंदोबस्त किए गए हैं। ऐसे रोगियों की देखभाल करने वालों को घरेलू देखभाल के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। ओपीडी में ऐसे मरीजों को प्रत्येक मंगलवार को पीएमआर विभाग के विशेष न्यूरो पुनर्वास क्लिनिक में चिकित्सीय सलाह दी जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समीर शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Scroll to Top