फ्लाइट में स्टारशिप रॉकेट सिस्टम को सफलतापूर्वक लॉन्च किया. हालांकि, इसकी वापसी की प्रक्रिया में गड़बड़ी आई और समुद्र में गिरने के कुछ ही पल बाद इसमें विस्फोट हो गया. ये लॉन्चिंग 20 नवंबर को दक्षिण टेक्सस स्थित स्पेसएक्स के स्टारबेस केंद्र से की गई. टेस्ट फ्लाइट के दौरान अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप भी मौजूद थे. टेस्ट में बूस्टर (रॉकेट) को जिस लॉन्चपैड से छोड़ा गया था, उसे वापस वहीं लैंड कराना था.
लेकिन इसमें कुछ गड़बड़ी आई और फिर समुद्र में बूस्टर की सॉफ्ट लैंडिंग कराई गई. मेक्सिको की खाड़ी में लैंडिंग के बाद इसमें विस्फोट हो गया. SpaceX इस बात की जांच करेगा कि इस प्रक्रिया में गलती कहां हुई? इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें देखा जा सकता है कि बूस्टर समुद्र में लैंड करता है. कुछ पल के लिए तो सब नॉर्मल लगता है लेकिन तभी धमाका होता है और लैंडिंग वाली जगह से आग का गुबार उठता है.
इससे पहले कंपनी ने जब अपना पांचवा स्टारशिप लॉन्च किया था, तब उन्हें लॉन्चिंग और लैंडिंग दोनों में सफलता मिली थी. स्पेसएक्स ने अप्रैल 2023 में पहली बार पूर्ण रूप से इंटीग्रेटेड रॉकेट लॉन्च किया था. इसके बाद से SpaceX अपने स्टारशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम में तेजी से आगे बढ़ा है. कंपनी एक ग्रह से दूसरे ग्रह पर चालक दल और कार्गो को ले जाने की योजना पर काम कर रही है. कंपनी के मालिक एलन मस्क साल 2029 तक इंसानों को मंगल ग्रह पर पहुंचाकर वहां कॉलोनी बसाना चाहते हैं.
