ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# एल्विश केस में शिकायतकर्ता ने किया दिल्ली हाई कोर्ट का रुख, मांगी सुरक्षा

दिल्ली : (मानवीय सोच) रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी विनर यूट्यूबर एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने मंगलवार को नोटिस भेजकर रेव पार्टियों में सांप के जहर के संदिग्ध इस्तेमाल की जांच में शामिल होने के लिए कहा है तो वहीं इस मामले के शिकायतकर्ता गौरव गुप्ता ने सुरक्षा की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और आरोप लगाया है कि उनको जान से मारने की धमकी मिल रही है.

बता दें कि नोएडा- NCR सहित कई शहरों में रेव पार्टी के दौरान बहाने से विदेशी युवतियों को बुलाने और सांप के जहर के इस्तेमाल करने के मामले में एल्विश यादव समेत 6 नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ सेक्टर-49 थाने में केस दर्ज किया गया है. इन सभी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. वहीं नोटिस भेजने के साथ ही पुलिस ने उन पांच लोगों की हिरासत के लिए भी आवेदन किया है, जिन्हें मामले में गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है.

Scroll to Top