दिल्ली : (मानवीय सोच) भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता हो रही है. इसके लिए भारत और अमेरिका दोनों देशों के विदेश मंत्रियों समेत रक्षा मंत्री और रक्षा रक्षा सचिव की मुलाकात हुई है. भारत आए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी जे. ब्लिंकन ने यहां भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात के दौरान कहा कि भारत में होना हमेशा अद्भुत होता है. ब्लिंकन ने कहा- आज हमारे पास अब तक की सबसे मजबूत द्विपक्षीय साझेदारी है.
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, दोनों देशों में टू प्लस टू वार्ता के दौरान रक्षा सहयोग, आतंकवाद समेत कई मुद्दों पर बातचीत होगी. टू प्लस टू वार्ता में बैठक की सह अध्यक्षता भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर कर रहे हैं. भारत और अमेरिका के बीच यह पांचवीं ‘टू प्लस टू’ वार्ता है, जिसे भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता के तौर पर जाना जाएगा. बता दें कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन भारत-अमेरिका टू प्लस टू वार्ता में भाग लेने के लिए देर रात दिल्ली पहुंचे.
