ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# एसबीआई के शाखा प्रबंधक ने किया 1.45 करोड़ रुपये का गबन

बरेली : (मानवीय सोच)  भारतीय स्टेट बैंक की फरीदपुर शाखा में 1.45 करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आया है। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरबीओ-1) ने पूर्व में शाखा में तैनात रहे प्रबंधक लवनेश कुमार सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि इन लोगों ने कूटरचित दस्तावेज से 17 खाताधारकों के नाम पर ऋण ले लिया। इसके बाद यह रकम अपने खातों में ट्रांसफर कर ली। जांच में मामला पकड़ में आने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

आरोपी प्रबंधक 25 मई 2021 से दो अक्तूबर 2022 तक शाखा में तैनात रहा। इसी अवधि में यह गबन किया गया। एक किसान की शिकायत पर प्रबंधन की ओर से मामले की जांच कराई गई। पता चला कि आरोपियों ने कूटरचित वेतन पर्ची और फर्जी हस्ताक्षर बनाकर 17 खाताधारकों के नाम पर ऋण स्वीकृत कर धनराशि को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिया। आरोपी ने गबन में अंकित जायसवाल, विवेक भारती, भावना ग्वाल, सावित्री देवी, प्रीति सिंह व एक अन्य का सहयोग लिया। बैंक के वर्तमान स्टाफ ने किसी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया।

Scroll to Top