मऊ (मानवीय सोच) सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को मऊ के हिंदी भवन में हुई। बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पत्रकारों से कहा कि राष्ट्रपति के चुनाव में उनकी पार्टी किसे वोट देगी यह 12 जुलाई के बाद तय होगा।
उन्होंने कहा कि हम समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन धर्म निभा रहे हैं। अगर अखिलेश यादव उन्हें गठबंधन से बाहर निकालना चाहते हैं तो निकाल सकते हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर सुभासपा प्रमुख ने कहा कि वह जो कर रहे हैं, उनकी सोच है।
बिना नाम लिए साधा अखिलेश यादव पर निशाना
ओमप्रकाश राजभर ने आगे कहा कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर गठबंधन की मीटिंग में उनकी पार्टी को नहीं बुलाया गया। उन्होंने बताया कि आज पार्टी की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों की समीक्षा की गई। एक सवाल पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आजमगढ़ में गठबंधन के कमांडर के घर से निकलने की वजह से वह उपचुनाव में हार गए।
