ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ओवैसी ने 9 और उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

लखनऊ (मानवीय सोच) सांसद असदउद्दीन ओवैसी की पार्टी आल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन ने उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपने नौ और उम्मीदवार घोषित किये। पार्टी की इस 12वीं सूची में बहराइच से रशीद जमील, बहराइच की पयागपुर सीट से रईस रहमानी, इसी जिले की कैसरगंज सीट से मोहम्मद बिलाल अंसारी को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

इसी क्रम में सुल्तानपुर की इसौली सीट से मोहम्मद मजहर हुसैन, कादीपुर सु.से पुष्पांजलि, आजमगढ़ सीट से कमर कमाल, आजमगढ़ की दीदारगंज सीट से मोहम्मद जावेद, गाजीपुर सीट से डा.आदिल और कौशाम्बी की सिराथू सीट से शेर मोहम्मद को टिकट दिया गया है।

इससे पहले पहले एआईएमआईएम ने 11वीं लिस्ट जारी की थी। यूपी विधानसभा चुनाव के लिए एआईएमआईएम ने अब तक 88 प्रत्याशियों को फाइनल कर दिया है। रविवार को जारी हुए 11वीं लिस्ट के अनुसार ओवैसी की पार्टी ने प्रयागराज की इलाहाबाद दक्षिण सीट से मोहम्मद फरहान, बाराबंकी की दरियाबाद सीट से मुबश्शिर अहमद, बाराबंकी की जैदपुर (सु) सीट से आकाश कुमार दीवान, प्रतापगढ़ से इसरार अहमद, प्रतापगढ़ की ही रानीगंज सीट से अनिल सरोज, बलरामपुर की गैंसारी से शहाबुद्दीन और कौशांबी की चायल सीट से मोहिबुल हक को प्रत्याशी बनाया गया था।

10 मार्च को आएंगे यूपी चुनाव के नतीजे
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कुल 403 विधानसभा सीटों पर 7 चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा। वहीं, दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी, तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी, चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी, 5वें चरण का मतदान 27 फरवरी, छठे चरण का मतदान 3 मार्च और 7वें चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। 10 मार्च को वोटों की गिनती होगी।

 

Scroll to Top