बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने 14 मई को आधिकारिक तौर पर हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान कंगना रनौत काफी खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने हिमाचली टौपी पहनी थी और गले में मोती सफेद माला पहनी थी.अपना नामांकन दाखिल करने के बाद, कंगना ने कहा कि मंडी के लोगों का प्यार उन्हें उनके गृह राज्य में वापस ले आया.कंगना ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह राजनीति में भी अपनी पहचान बनाएंगी, जैसा कि उन्होंने फिल्म उद्योग में किया था.
