लखनऊ : (मानवीय सोच) दीपावली व भैया दूज के लिए यूपी आने वालों का सिलसिला शुरू हो गया है। चारबाग, लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशनों पर दिल्ली व मुम्बई से पैसेंजर लौट रहे हैं। वहीं बस अड्डों से भी पैसेंजरों की आवाजाही बढ़ रही है। हालांकि, त्यौहार बाद दिल्ली, मुम्बई लौटने वालों के लिए कन्फर्म टिकटों की मारामारी से मुश्किलें बढ़ेंगी।
12 नवम्बर को दीपावली का त्यौहार मनाया जाना है। ऐसे में शुक्रवार से ही दिल्ली व मुम्बई की ट्रेनें फुल होकर लखनऊ पहुंची। स्टेशनों पर पैसेंजरों की भीड़ रही। हालांकि, शनिवार को यह भीड़ डबल होने की उम्मीद है। ऐसे में चारबाग व जंक्शन पर आरपीएफ, जीआरपी जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है, ताकि व्यवस्थाएं नियंत्रित रहें। वहीं त्यौहार बाद लौटने के लिए कन्फर्म सीटों की मारामारी तेज हो रही है। 15 और 16 नवंबर को वेटिंग है, जिससे यात्रियों की परेशानियां बढ़नी तय मानी जा रही हैं।
