ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कन्हैयालाल के हत्यारों की कोर्ट में पेशी के दौरान चप्पल-घूसों से पिटाई

उदयपुर  (मानवीय सोच)  राजस्थान के उदयपुर जिले में कन्हैयालाल हत्याकांड में गिरफ्तार चारों आरोपियों को राष्ट्रीय जांच एजेंसी कोर्ट ने 10 दिन की एनआईए रिमांड में भेज दिया है। आरोपियों के कोर्ट में पेशी के दौरान आक्रोशित लोगों ने आरोपियों पर हमला कर दिया। पुलिस और कमांडो की मौजूदगी में लोगों ने जूते चप्पल थप्पड़ और घूसों से पिटा।

आरोपियों की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में साफ देख सकते हैं कि जब उन्हें पुलिस की गाड़ियों में चढ़ाया जा रहा था तभी उसके पीछे लोग पुलिस की सुरक्षा के बीच उन्हें पीट रहे  हैं। एक आरोपी की गर्दन पकड़ते हुए उसे पीछे से थप्पड़ भी मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान पुलिस एक-एक करके उन चारों आरोपियों को गाड़ी में चढ़ाती है। वहीं, उदयपुर की घटना के विरोध में वकीलों में काफी आक्रोश नजर आया। कोर्ट परिसर में वकीलों द्वारा नारेबाजी करने के साथ ही आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की गई।

एनआईए और आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) की एक टीम ने उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की नृशंस हत्या के चार आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को जयपुर की एनआईए कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पेश करने से पहले आरोपियों को लेकर पुलिस टीम एटीएस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के कार्यालय में पहुंची।

उल्लेखनीय है कि गत 28 जून को कन्हैयालाल की हत्या के बाद राज्य सरकार ने विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन कर जांच शुरू की थी, लेकिन बाद में आरोपियों के तार दूसरे देशों से भी जुड़े होने के कारण इस मामले की जांच एनआईए को सौंप दी गई है।

हत्या के मुख्य आरोपी रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद ने कथित तौर पर 28 जून को भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा का समर्थन करने के लिए दर्जी कन्हैया लाल की उनकी दुकान पर चाकू से सिर कलम कर हत्या कर दी थी। इस नृशंस हत्याकांड के बाद इन आरोपियों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा था कि वे इस्लाम के अपमान का बदला ले रहे हैं। वीडियो में आरोपियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धमकी दी थी। घटना के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

 

Scroll to Top