भोपाल : (मानवीय सोच) मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने आज रविवार को दावा किया कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद लोग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदाई दे देंगे, लेकिन चौहान बेरोजगार नहीं होंगे, क्योंकि वह एक “अच्छे अभिनेता” हैं.
नाथ राज्य विधानसभा चुनाव से पहले एमपी की राजधानी भोपाल से लगभग 200 किलोमीटर दूर स्थित सागर जिले की रहली विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार के केवल चार दिन बचे हैं, जो “पुलिस, धन और प्रशासन” के बूते चल रही है.
जनता चौहान को ”विदाई” दे देगी
कमलनाथ ने दावा किया कि आगामी चुनाव के बाद मध्य प्रदेश की जनता चौहान को ”विदाई” दे देगी. उन्होंने सभा में कहा, शिवराज सिंह जी भले ही मुख्यमंत्री ना रहें पर वे बेरोजगार नहीं होंगे. वह एक अच्छे अभिनेता हैं और अभिनय करियर बनाने के लिए मुंबई जाएंगे और मध्य प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे
