ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

करण जौहर की पार्टी से कोरोना विस्फोट

मुंबई  (मानवीय सोच)  हाल ही में फिल्म निर्माता करण जौहर की जन्मदिन की पार्टी में शामिल कई लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सोमवार को कहा कि करण जौहर की जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए कई लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि करन जोहर की पार्टी में लोग ओमाइक्रोन के वेरिएंट बी5 और बी6 से संक्रमित हुए हैं जो तेजी से फैल रहा है।

जानकारी के मुताबिक करन जौहर की पार्टी में शामिल होने के बाद  शाहरुख खान, कैटरीना कैफ, आदित्य रॉय कपूर और कार्तिक आर्यन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। खबर है कि पार्टी में शामिल करीब 50-55 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। मीडिया से बात कर ते हुए राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण की दर तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने ये भी कहा कि लोगों से मास्क लगाने की अपील की जा रही है। उन्होंने कहा ‘मैंने सीएम उद्धव ठाकरे से बूस्टर खुराक को अनिवार्य करने पर विचार करने का अनुरोध किया है जो अभी वैकल्पिक है।’ राजेश टोपे के मुताबिक मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों सहित 6 जिलों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि  इन जिलों में टेस्टिंग बढा दी गई है। लोगों से मास्क पहनने और कोरोना का टीका लगवाने की अपील की जा रही है। गौरतलब है कि रविवार को मुंबई में कोरोना के 961 मामले मामले सामने आए थे। इस दौरान एक शख्स की मौत भी हुई थी। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना का कुल आंकड़ा बढ़कर 10,68,936 हो गया है वहीं मरने वालों की संख्या 19,569 हो गई है।

Scroll to Top