उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) लोकसभा चुनाव-2024 के आने से पहले उत्तर प्रदेश की सियासत में किसी न किसी वजह से खलबली मची हुई है. विपक्षी दल लगातार कोई न कोई मुद्दा उठा कर भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं. इसी तरह एक मामला अलीगढ़ से सामने आया है, जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश के एक ट्वीट ने हड़कम्प मचा दिया है. तो वहीं इस मामले के वायरल होते ही पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक फोटो ट्वीट की है, जिसमें एक परिवार दिखाई दे रहा है और एक शख्स अपने बेटे को बेचने के लिए गले में तख्ती लटका कर बैठा है. अखिलेश ने इस फोटो पर ट्वीट करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है और कहा है, “ये है भाजपा का अमृतकाल जब एक पिता अपने पुत्र को बेचने के लिए गले में तख़्ती लटकाकर बिलखने को मजबूर है
