ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कर्नाटक में हिन्दू युवक की निर्मम हत्या

बेंगलुरु  (मानवीय सोच) कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में 25 वर्षीय हिन्दू युवक की हत्या इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने एक मुस्लिम लड़की से इश्क किया और उससे वह शादी करना चाहता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस घटना के बाद इलाके में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस को अतिरिक्त बल की तैनाती करनी पड़ी।  हत्या के आरोप में लड़की का भाई समेत दो लोग गिरफ्तार हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के वाडी कस्बे के भीमा नगर लेआउट निवासी विजय कांबले को सोमवार रात एक रेलवे पुल के पास हमलवारों ने घेर लिया था। इस दौरैान दोनों के बीच बहस भी हुई। इस बीच झगड़ा शुरू हो गया जिसमें हमलावरों ने विजय को लहुलूहान कर दिया। कुछ समय बाद विजय की मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक मुस्लिम लड़की से प्यार करता था और शादी करना चाहता था। इस संबंध को लेकर लड़की के घरवाले भी नाराज और असहमत थे।

विजय की हत्या के मामले में पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों की पहचान लड़की के भाई 19 वर्षीय शहाबुद्दीन और एक अन्य 19 वर्षीय नवाज के रूप में हुई है।

दो लोगों ने हथियार घोंपकर कर दी हत्याः दोस्त
मामले में विजय की मां ने पुलिस की शिकायत में लड़की के पिता और भाई पर उसके बेटे को चाकू मारने का आरोप लगाया है। विजय के दोस्त ने संवाददातों को बताया कि “हम बैठे थे और बातचीत कर रहे थे और वे अचानक कहीं से दिखाई दिए। कुछ देर में वो हमारे सामने दो लोग खड़े हो गए। हमें पता नहीं था कि वे कौन हैं। उन्होंने विजय पर हमला किया। उनके पास एक हथियार भी दिया, जिससे उन्होंने विजय पर कई वार किए और फिर मौके से फरार हो गए।”

पहले भी धमका चुके हैं लड़की के घरवाले
विजय की मां ने कहा कि पहले भी लड़की का भाई विजय को धमका चुका है। उन्होंने बताया,”उसका भाई दो अन्य लोगों के साथ घर आया था और हमें चेतावनी दी थी। उसने हमें चेतावनी दी थी कि मेरे बेटे को ‘लड़की के साथ संबंध खत्म’ करने के लिए कहें। हमने उससे मेरे बेटे को नुकसान न पहुंचाने का अनुरोध किया और उसे सुनिश्चित किया कि मेरा बेटा इस संबंध को जारी नहीं रखेगा। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और मेरा बेटा मुझसे छिन गया।” उसने संवाददाताओं से कहा।

 

Scroll to Top