(मानवीय सोच) : इस कलयुग के जमाने में बेटे कितने निर्दयी हो सकते हैं इसकी झलक राजस्थान के कोटा में देखने को मिली है. यहां उनके बेटों ने अपने ही बूढ़े मां-बाप पर इतना अत्याचार कर दिया है कि वे अब मौत को गले लगाने को भी तैयार हैं. बुजुर्ग मां और बाप को पहले बेटों ने संपत्ति से बेदखल कर दिया और फिर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया.
अब मां-बाप के पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है. उन दोनों ने अपने बेटों और बहु के अत्याचार से परेशान होकर जिला कलेक्टर को लिखित में शिकायत देकर इच्छा मृत्यु की मांग की है. इसके साथ ही उन्होंने न्याय की मांग की है.
बुजुर्ग मां बाप ने जिला कलेक्टर को अपनी आपबीती बताते हुए इच्छा मृत्यु मांगी है. उन्होंने अपने बेटे और बहू के अत्याचारों के बारे में बताते हुए कहा कि पुत्रवधू द्वारा लगातार मारपीट करने, घर से बेदखल करने और भूखे रहने को मजबूर कर दिया है. उन्होंने कहा कि हमें इच्छा मृत्यु देने और दोनों बेटों के खिलाफ पुलिस प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग है. बुजुर्ग मां-बाप का कहना है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह खुद आत्महत्या कर लेंगे.
