ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कश्मीर में टारगेट किलिंग पर कड़ा ऐक्शन लेंगे अमित शाह

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ हफ्तों में टारगेट किलिंग की घटनाओं के बाद केंद्र की मोदी सरकार सख्त कदम उठा सकती है। केंद्र शासित प्रदेश के मौजूदा हालात को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों के साथ हाई लेवल बैठक करने वाले हैं।

इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल भी शामिल होंगे। केंद्र सरकार अपने सख्त कदमों के साथ कश्मीर के अल्पसंख्यक समुदाय को यह बताने का प्रयास करेगी कि वह राज्य में सुरक्षित हैं और उन्हें पाकिस्तानी आतंकियों की ओर से कोई खतरा नहीं है।

माना जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल जम्मू-कश्मीर की समीक्षा के दौरान नागरिक और पुलिस प्रशासन दोनों को ठोस निर्देश देंगे। इस बैठक में अजीत डोभाल के अलावा जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, इंटेलिजेंस के टॉप अधिकारी, मुख्य सचिव और डीजीपी शामिल होंगे।

जम्मू-कश्मीर पुलिस का मानना है कि कुलगाम में बैंक मैनेजर विजय कुमार सहित अल्पसंख्यक समुदाय की टारगेट किलिंग में पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का हाथ है। वहीं, सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कश्मीर में टारगेट किलिंग के पीछे पाकिस्तान से संचालित जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का मॉड्यूल है।

शाह के साथ मीटिंग में इस बात पर रहेगा फोकस

जम्मू-कश्मीर पुलिस विजय कुमार और टीचर रजनी बाला के हत्यारों का पता लगाने की कोशिश कर रही है, लेकिन गृह मंत्री की बड़ी बैठक का फोकस इस बात पर होगा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर से अधिक दूर की पोस्टिंग नहीं की जाए ताकि उनको जिहादी उनको निशाना न बना पाएं।

जिहादियों की एक बड़ी योजना का हिस्सा

यह बिल्कुल साफ हो चुका है कि जम्मू-कश्मीर में हाल की टारगेट किलिंग की घटना जिहादियों की एक बड़ी योजना का हिस्सा है ताकि अल्पसंख्यक समुदाय के लोग केंद्र शासित प्रदेश से बाहर रहे और साथ में केंद्र सरकार पर भी दबाव बनाया जाए। कुछ रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि घाटी में टारगेट किलिंग के बाद कश्मीरी हिंदू वहां से पलायन करना शुरू कर दिए हैं।

Scroll to Top