जम्मू-कश्मीर : (मानवीय सोच) आतंकियों ने हिंदू और सिख परिवारों को घर छोड़ने की धमकी दी है. हिंदू और सिख परिवारों के कई घरों पर पोस्टर चिपकाए गए हैं. जिसपर लिखा है कि घर खाली न करने पर बुरा अंजाम होगा. जिसे भुगतने के लिए तैयार रहें. पोस्टर चिपकाए जाने के बाद से इलाके में लोग सहमे हुए हैं. स्थानीय लोगों ने पोस्टर चिपकाए जाने की जानकारी पुलिस और सेना को दी है.
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के देगवार सेक्टर में घरों के बाहर पोस्टर चिपकाए गए हैं. जिसे शनिवार की शाम को लोगों ने देखा. देगवार सेक्टर पाकिस्तान सीमा से सटा हुआ है. चिपकाए गए पोस्टर में उर्दू में लिखा है कि तमाम हिंदू और सरकार बिरादरी को आगाह किया जाता है कि जल्द से जल्द इस इलाके को खाली कर दें, वरना इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.
सूचना मिलने के बाद पुंछ पुलिस स्टेशन के एसएसओ दीपक पठानिया ने सुरक्षाबलों के साथ मौके पर पहुंचकर जायजा लिया. उन्होंने स्थानीय सरपंच की मौजूदगी में पोस्टरों को हटवाया. एक पोस्टर एडवोकेट महिंदर पियासा के घर गीता भवन पर चिपकाया गया था. वहीं दूसरा पोस्टर सुजान सिंह के लॉन में चिपका मिला.
