ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा प्रवेश कर गई : सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विरासत कर लगाने संबंधी कांग्रेस के कथित प्रस्ताव को लेकर उसकी आलोचना करते हुए शनिवार को कहा कि मुगल बादशाह औरंगजेब की आत्मा विपक्षी पार्टी के अंदर प्रवेश कर गई है। आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि विरासत कर औरंगजेब द्वारा लगाए गए ‘जजिया’ कर की तरह है। महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव शहर में एक रैली को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महज सत्ता के लिए नहीं बल्कि विकसित भारत का निर्माण करने के लिए चुनाव लड़ रही है। आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि नरेन्द्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।’’ यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘विरासत कर औरंगजेब द्वारा लगाए गए जजिया कर की तरह है। औरंगजेब की आत्मा कांग्रेस के अंदर प्रवेश कर गई है।’’ जजिया कर औरंगजेब द्वारा गैर-मुस्लिम लोगों पर लगाया गया था। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भारत के 140 करोड़ लोगों की भावनाओं का प्रतीक है। 

Scroll to Top