ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कांग्रेस नेता की पार्टी को सलाह; याद दिलाया इतिहास : द्रौपदी मुर्मू का विरोध ठीक नहीं

नई दिल्ली   (मानवीय सोच) विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति के उम्मीदवार बनाए गए यशवंत सिन्हा का समर्थन वापस लेने की अपील कांग्रेस के सीनियर नेता ने पार्टी से की है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट कर कांग्रेस को उसका इतिहास याद दिलाते हुए कहा है कि उसे द्रौपदी मुर्मू के विरोध पर पुनर्विचार करना चाहिए। प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट किया,’ पं. मोतीलाल नेहरू से लेकर आज तक कांग्रेस हमेशा शोषित वंचित और आदिवासियों के साथ खड़ी रही है। राष्ट्रपति चुनाव में एक आदिवासी महिला उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू का विरोध करना मेरे विचार से बिलकुल उचित नहीं है। पार्टी हाई कमान को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।

यही नहीं मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने यशवंत सिन्हा से मुलाकात की जो तस्वीरें ट्वीट की थीं, उन्हें रीट्वीट करते हुए भी प्रमोद कृष्णम ने चुभने वाला ट्वीट किया था। प्रमोद कृष्णम ने लिखा था,  ‘ये  नौबत आ गई अब, किसी कांग्रेसी को ही लड़ा देते।’ प्रमोद कृष्णम के ट्वीट पर अब तक किसी कांग्रेस नेता का रिएक्शन नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि इस पर उन्हें तीखा हमला झेलना पड़ सकता है। इससे पहले कन्हैयालाल हत्याकांड में भी उन्होंने राजस्थान की पुलिस पर सवाल उठा दिए थे। अपनी ही सरकार को घेरने पर उन्हें कांग्रेस नेताओं की आलोचना का सामना करना पड़ा था।

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव का गणित पूरी तरह से भाजपा समर्थित उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में जाता दिख रहा है। अब तक भाजपा की सहयोगी जेडीयू के अलावा अकाली दल, तेलगु देशम पार्टी, जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस, मायावती की पार्टी बीएसपी, शिवसेना, बीजेडी जैसे दलों ने समर्थन किया है। इन दलों के चलते द्रौपदी मुर्मू की जीत तय लगती है, जबकि यशवंत सिन्हा की उम्मीदवारी औपचारिकता ही लगती है। यहां तक कि यशवंत सिन्हा की उम्मीदवारी का प्रस्ताव देने वालीं ममता बनर्जी भी इस पर पीछे हटती दिख रही हैं। पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि यदि भाजपा ने पहले ही उनकी उम्मीदवारी के संकेत दिए होते तो हम जरूर विचार करते।

Scroll to Top