ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कांग्रेस विधायक वाजिब अली की रैली में लहराए गए अवैध हथियार, हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

भरतपुर (मानवीय सोच) बसपा के टिकट पर चुनाव जीतकर कांग्रेस में शामिल हुए भरतपुर नगर विधानसभा से विधायक वाजिब अली के परिजनों की दबंगई सामने आई है। विधायक के स्वागत में चाचा आजाद उर्फ अज्जि खान सहित अन्य परिजनों ने जमकर हथियार लहराए और ताबड़तोड़ फायरिंग की। इतना ही नहीं, अवैध हथियार लहराने के वीडियो भी इन लोगों ने अपने फेसबुक पेज पर वायरल किए।

जानकारी के मुताबिक, दरअसल बीते दिनों सीकरी कस्बे में विधायक के समर्थकों ने बजट में विकास कार्यों के लिए आवंटित धन को लेकर विधायक का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया था।
इस कार्यक्रम में विधायक को हाथी पर बैठाकर कस्बे में रैली निकाली गई थी। उसी दौरान रैली में विधायक के परिजनों ने हथियार लहराए और फायरिंग की। विधायक के चाचा आजाद खान ने हथियार लहराते हुए अपना वीडियो फेसबुक पर भी शेयर किया है।

भाजपा ने की कार्रवाई की मांग
वीडियो वायरल होने के बाद भरतपुर से भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ शैलेश सिंह व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता नेम सिंह ने जिला पुलिस प्रशासन से विधायक के परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि विधायक की रैली में विधायक के परिजनों ने हथियारों के साथ प्रदर्शन किया है, जो कानूनन गलत है। यदि कोई आम आदमी हथियार के साथ अपना फोटो फेसबुक पर शेयर करता है तो पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेती है, लेकिन रसूखदार के लिए कोई कानून नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी जिला पुलिस से मांग है कि अवैध हथियार लहराने और प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए।

 

Scroll to Top