ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को यूपी पुलिस का खुफिया प्लान

मेरठ  (मानवीय सोच) सावन की शुरूआत होते ही बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेने हरिद्वार पहुंचना शुरू हो चुके हैं। प्रशासन ने भी कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर पूरी तैयारी कर ली है। खबर है कि पुलिस अब कांवड़ियों की भेष में कांवड़ियों के बीच रहेगी ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति या साजिश को वक्त रहते रोका जा सके। इसके अलावा कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। पुलिसकर्मियों को कांवड़ियों के पंडाल में कांवड़ियों के भेष में ही रुकवाया जाएगा ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। इसके अलावा पुलिस ने पूरे रूट पर सीसीटीवी कैमरा लगाया है।

यूपी पुलिस ने कांवड़ियों के लिए अलग रूट तय किया है जिसमें वाहनों के चलने की मनाही है। इन मार्गों पर सिर्फ कांवड़िये ही चलेंगे। इसके अलावा भारी भीड़ को मैनेज करने के लिए भी पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग को चिन्हित करके रखा हुआ है। इसके अलावा थोड़ी-थोड़ी दूरी पर पुलिस चेक पोस्ट बनाए गए हैं। बीच-बीच में कई जगहों पर कांवड़ियों की सेवा के लिए विश्राम स्थल भी बनाए गए हैं जहां कांवड़िए आराम कर सकते हैं। यहां उनके खाने-पीने और ठहरने के इंतजाम हैं।

प्रशासन ने कांवड़ियों की आस्था को ध्यान में रखते हुए कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली सभी शराब की दुकानों और मीट की दुकानों को बंद करा दिया है। इन दुकानों पर तिरपाल भी लगा दी गई है ताकि किसी कांवड़िये की नजर भी उसपर ना पड़े।

 

Scroll to Top