ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कांवड़ यात्रा पर जाने से पहले कांवड़ियों को यहां कराना होगा रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  अगर इस बार आप भी कांवड़ यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो अपना रजिस्ट्रेशन कराना ना भूलें। दिल्ली पुलिस ने पहली बार मंगलवार को कांवड़ियों के रजिस्ट्रेशन के लिए खास प्रणाली की शुरुआत की है। कांवड़िया दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर जाकर महज कुछ समय में फ्री में अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन प्रणाली की जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया, ”कांवड़ यात्रा को और भी सुरक्षित व सुगम बनाने की दिशा में दिल्ली पुलिस ने ठोस कदम उठाते हुए पहली बार यात्री रजिस्ट्रेशन व्यवस्था की है। यात्रियों को डेटा प्राप्त होने से अधिकारियों को किसी भी परिस्थिति में त्वरित मदद पहुंचाने में आसानी होगी।”

अपने इस ट्वीट में दिल्ली पुलिस ने कांवड़ियों के फ्री रजिस्ट्रेशन के लिए एक वेबसाइट का लिंक भी शेयर किया है। kavad.delhipolice.gov.in

इससे पहले दिल्ली सरकार ने कहा था कि वह कांवड़ यात्रियों के लिए 175 शिविर लगाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें आगामी यात्रा के दौरान असुविधा न हो।

कोविड-19 महामारी की वजह से करीब दो साल के अंतराल के बाद इस साल कांवड़ यात्रा 14 जुलाई से 26 जुलाई के बीच होगी। अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की पिछले सप्ताह हुई बैठक में फैसला किया गया कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

दिल्ली पुलिस की पीआरओ ने सुमन नलवा आज बताया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हमने कांवड़ सेवा समितियों और दिल्ली सरकार के साथ कई बैठकें की हैं। यातायात नियमन, सुरक्षा व्यवस्था और उनके शिविरों के लिए काम चल रहा है। इस बार हमने अपनी वेबसाइट पर मुफ्त रजिस्ट्रेशन की एक नई पहल की है।

पीआरओ ने कहा कि किसी भी तरह की दुर्घटना के मामले में कांवड़ियों का यह डेटाबैंक भक्तों की पहचान करने और सुविधा प्रदान करने में मदद करेगा। पंजीकरण अभी अनिवार्य नहीं है। हम भारत भर में सभी संवेदनशील घटनाओं से अवगत हैं और सतर्क हैं। हम सुचारू व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

Scroll to Top