(मानवीय सोच) : विदेश से चोरी-छिपे सोना लाने वालों की कमी नहीं है. अब बेंगलुरु एयर कस्टम्स द्वारा बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाखों रुपये कीमत का सोना जब्त किया गया है. तीन लोग विदेश से काजू-बादाम और पिस्ता में सोने-चांदी के टुकड़े मिलाकर लाए थे, लेकिन चेकिंग मशीन ने उनको पकड़वा दिया. कस्टम्स की ओर से इस कार्रवाई से जुड़ा वीडियो शेयर किया गया है.
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोना किस तरह काजू-बादाम और पिस्ता में छिपाया गया था. कस्टम-कर्मियों ने इन पैकेट्स के ड्रग्स भी बरामद किया, जिसकी काजू के साइज की पुडि़या बनाई गई थीं. कस्टम-कर्मियों ने बताया कि बीते रोज शुक्रवार और आज शनिवार को तीन अलग-अलग जब्ती में 67.56 लाख रुपये मूल्य का लगभग 1133 ग्राम सोना जब्त किया गया है.
