ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कानपुर में गरजा बुलडोजर : 73 करोड़ की जमीन कराई खाली,

अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ केडीए लगातार कार्रवाई कर रहा है। पनकी गंगागंज, शताब्दी नगर, बारा सिरोही में अतिक्रमण पर बुलडोजर गरजा। अवैध कब्जों के विरुद्ध  ध्वस्तीकरण अभियान चलाकर केडीए ने करीब 73 करोड़ रुपये की जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई। इस दौरान लोगों ने विरोध करने की कोशिश की लेकिन केडीए दस्ते ने उन्हें खदेड़ दिया।

केडीए ने अपनी योजनाओं पर हो रहे अवैध निर्माणों पर फोकस करते हुए इन्हें हटाना शुरू किया है। आराजी संख्या-763 बारासिरोही में अभियान चलाते हुए केडीए ने ग्राम समाज की 5 बीघा जमीन कब्जे से मुक्त कराई। यहां अवैध निर्माण और बाउंड्रीवॉल को तोड़ा गया।   

केडीए जोन-2 के ओएसडी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने बताया कि आराजी संख्या-716 पनकी गंगागंज में ग्राम समाज की 3 बीघा पर अवैध कब्जा कर लिया गया था। बुलडोजर से कार्रवाई करते हुए सभी कब्जों को तोड़ दिया गया।  इसके अलावा शताब्दी नगर, केस्को चौराहे से पनकी गंगागज चौराहे तक सड़क के दोनों तरफ लगभग 1 किलोमीटर तक फुटपाथ पर कब्जा कर अतिक्रमण कर लिया गया था। इसे भी केडीए टीम ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई को देखते हुए कुछ लोगों ने खुद ही अपने कब्जे हटा लिए। 

8 बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई 

शताब्दी नगर में गम्भीरपुर चौराहे से ग्राम बारासिरोही तक करीब 1 किलोमीटर सड़क के दोनों चौराहे तक सड़क के दोनों तरफ तरफ अवैध निर्माण को तोड़ा गया। ग्राम समाज की 8 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया गया था। जिसकी अनुमानित कीमत 73 करोड़ रुपये है।

Scroll to Top