ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कानपुर हिंसा की साजिश? मुख्य आरोपी सहित 24 गिरफ्तार

कानपुर   (मानवीय सोच)  जिले के बेकनगंज क्षेत्र में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुई सा में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। कानपुर हिंसा की साजिश किन-किन लोगों ने रची है, इसको लेकर भी पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस ने हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता हयात हाशमी समेत अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से 18 लोगों को पुलिस ने कल गिरफ्तार किया था जबकि छह लोगों को आज गिरफ्तार किया है।

कानपुर के पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने शनिवार को बताया हयात जाफर हाशमी, जावेद अहमद खान, मोहम्मद राहिल और मोहम्मद सुफियान मुख्य रूप से साजिश में शामिल पाए गए हैं, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। ये सभी मौलाना अली जौहर फैन्स एसोसिएशन से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि कानपुर हिंसा के आरोपियों की वह कोर्ट से 14 दिन के लिए रिमांड पर भेजने का आग्रह करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य चार आरोपियों की पुलिस पीएफआई से संबंधों को लेकर भी जांच करेगी। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।

साथ ही इन सभी की संपत्ति भी जब्त की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में तीन एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस ने अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। 18 आरोपियों को कल और छह लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक 36 लोगों की पहचान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस संदिग्धों के मंसूबों की जांच कर रही है। अब तक की जांच से स्पष्ट हुआ है कि कुछ लोगों ने हिंसा भड़काने की कोशिश की।

बतादें कि आरोपियों की शीघ्र पहचान और गिरफ्तारी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ ने सख्त निर्देश दिए थे। पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती के बीच बेकनगंज और नई सड़क इलाके में फिलहाल शांति है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को देर रात कानून व्यवस्था की समीक्षा कर दंगाईयों के साथ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि मंत्री स्तरीय समूह 11 जून से मंडल व जनपद स्तर पर दौरा कर कानून व्यवस्था की समीक्षा करेगा।

Scroll to Top