ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कितने कमजोर हैं बिहार के पुल! पिछले 15 दिनों में टूटे 9 पुल

बिहार से लगातार अलग-अलग पुल गिरने की खबरें सामने आ रही हैं. सीवान में दो पुल गिरे हैं, वहीं मुजफ्फरपुर में एक पुल पानी में बह गया है. इससे पहले भी सीवान में एक पुल गिरने की घटना सामने आई थी. अब इन मामलों को देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की. बैठक में अधिकारियों को सर्वे के आदेश दिए गए. वहीं, विपक्ष ने पुल ढहने की घटनाओं पर सरकार को घेरना तेज कर दिया है. बिहार में हाल के हफ्तों में पुल ढहने की घटनाओं की एक श्रृंखला के बाद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की. अधिकारियों को राज्य के सभी पुराने पुलों का तुरंत सर्वे करने और उन पुलों की पहचान करने का निर्देश दिया, जिनकी तत्काल मरम्मत की जरूरत है

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, नीतीश कुमार ने विभाग प्रमुखों से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है. बैठक में मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण विभाग (RCD) और ग्रामीण कार्य विभाग (RWD) को राज्य भर में संरचनाओं का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया बैठक में बिहार के मुख्य सचिव ब्रिजेश मेहरोत्रा, आरसीडी और आरडब्ल्यूडी के प्रधान सचिव समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. पिछले 15 दिनों में, बिहार में कम से कम 9 पुल ढह गए हैं, आखिरी घटना सारण और सीवान जिलों में हुई जहां बुधवार को तीन पुल ढह गए इस बीच, आरजेडी (RJD) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के कारण पुल टूट रहे हैं. एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘आज सुबह 4 जुलाई को बिहार में एक और पुल ढह गया. अकेले 4 जुलाई को पांच पुल गिरे, 18 जून से अब तक 12 पुल ढह चुके हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह से चुप हैं और वे इन उपलब्धियों के बारे में अवाक हैं. वे सोच रहे हैं कि इस भ्रष्टाचार को ‘जंगल राज’ में कैसे बदला जाए?’

Scroll to Top