ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# किशोरों के लिए मेंटल हेल्थ ऐप ‘कवच’ लॉन्च

नई दिल्ली : (मानवीय सोच) किशोरों के लिए मानसिक स्वास्थ्य ऐप, ‘कवच’ को लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही काउंसलिंग प्लेटफॉर्म ‘कवच मेटावर्स’ का अनाचरण किया गया है। छात्रों के लिए ‘एंटी-बुलिंग स्क्वाड कवच’ ऐप बनाने वाली अनुष्का जॉली ने इसके पहुंच को बढ़ाने के उद्देश्य से इसको लाँच किया है।

उनका लक्ष्य ‘कवच’ के इस इनहैंस्ड वर्जन के साथ बच्चों और माता-पिता के लिए अधिक सहानुभूति भरा और सपोर्टिव वातावरण क्रिएट करना है। कवच के इनहैंस्ड वर्जन में बुलिंग के साथ—साथ कई अन्य मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों को भी शामिल किया गया है। अनुष्का के असाधारण प्रयासों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2023 (सामाजिक सेवा श्रेणी में) से सराहा गया है।

इसके अलावा वह ‘शार्क टैंक इंडिया’ में अपनी इस कोशिश के लिए फंड भी जुटा चुकी हैं। यह बच्चों और माता—पिता को उनके भले के लिए एक ट्रांसफॉर्मेटिव टूल उपलब्ध कराने के अनुष्का के मिशन को और मजबूत बनाता है। कार्यक्रम की शुरुआत जस्टिस जे.आर. मिधा के भाषण से हुई, जिन्होंने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर शिक्षा और जागरूकता बढ़ाने में कवच के परिवर्तनकारी प्रयासों की सराहना की।

Scroll to Top