ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# कुर्मी वोट बैंक को साधने में जुटेंगे भाजपा के नेता

लखनऊ : (मानवीय सोच) लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने पिछड़े वर्ग के दूसरे सबसे बड़े वोट बैंक कुर्मी समाज को साधने की तैयारी शुरू की है। पार्टी ने योगी सरकार के कुर्मी मंत्रियों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। पिछड़े वर्ग में यादव समाज के बाद कुर्मी सबसे बड़ा वोट बैंक हैं।

कुर्मी समाज का 2014 के बाद से अब तक रुझान भाजपा के साथ रहा है। भाजपा के सहयोगी अपना दल (एस) का मूल आधार कुर्मी समाज ही है। लेकिन अपना दल के बढ़ते विस्तार ने भी पार्टी के नेताओं को चिंतित किया है। सपा की ओर से भी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, विधायक लालजी वर्मा, डॉ. आशुतोष वर्मा जैसे कुर्मी नेताओं के जरिए समाज में सेंधमारी का प्रयास किया जा रहा है।

ऐसे में पार्टी ने अपने कुर्मी नेताओं की समाज में पकड़ मजबूत करने के लिए उन्हें सक्रिय किया है। भाजपा के कुर्मी नेता सरदार पटेल बौद्धिक विचार मंच के बैनर तले इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। मंच की ओर से आगामी दिनों में कुर्मी समाज के बुद्धिजीवियों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें कुर्मी समाज के जनप्रतिनिधि, सेवानिवृत्त अधिकारी, चिकित्सक, वकील, शिक्षाविद्, समाजसेवी, पूंजीपति, व्यापारी और उद्यमी शामिल होंगे।
Scroll to Top