उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पीएम कुसुम योजना को लेकर आज लोकभवन में प्रेस कांफ्रेंस की। बताया कि प्रदेश में सिंचाई की व्यवस्था के लिए पीएम कुसुम योजना के अन्तर्गत कुल 22514 सोलर पम्प की स्थापना कराया गया। इस वर्ष 30000 सोलर पम्प स्थापित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा 46.20 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही रबी की फसल में चना, मटर, मसूर की खेती को भी सरकार बढ़ावा देगी।
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना को लेकर कृषि मंत्री ने बताया की इस योजना के लिए 114.23 करोड़ रुपए की धनराशि की उपलब्धता प्रथम किस्त के रूप में कराई गई है। कृषि क्षेत्र में धनराशि 63.87 करोड़ करना था जिसके सापेक्ष 14.88 करोड़ रुपए की प्रथम किस्त दी गई है। वही उद्यान क्षेत्र के लिए प्रस्तावित धनराशि 309.23 करोड़ रूपये दी जिसके सापेक्ष 28.01 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। और वही गन्ना क्षेत्र में प्रस्तावित धनराशि 1000 करोड़ रुपए के सापेक्ष 05.00 करोड़ रुपए की धनराशि दी गई है।
