ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

केंद्र ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बदले नियम

नई दिल्ली (मानवीय सोच) कोरोना वायरस महामारी के चलते बंद पड़ी उड़ानें दोबारा शुरू होने जा रही हैं। इस बार अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए राहत की खबर है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर दिशा निर्देशों में संशोधन किया है। इसके तहत यात्रियों और कर्मचारियों को पाबंदियों से राहत मिलेगी। हालांकि, इस दौरान हवाई अड्डों और उड़ानों में मास्क पहनना अभी भी अनिवार्य है।

संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार, एयरलाइन्स में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए तीन सीटें खाली नहीं छोड़नी होंगी। सात ही कर्मचारियों को पीपीई किट पहनना अनिवार्य नहीं होगा। इसके अलावा सुरक्षा जवानों को भी यात्रियों को तलाशी लेने में आसानी होगी।

कोरोना वायरस महामारी के चलते 23 मार्च 2020 के बाद निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को निलंबित कर दिया था। हालांकि, भारत और करीब 45 अन्य देशों के बीच विशेष उड़ानें जारी थी। यह उड़ानें जुलाई 2020 तक एयर बबल के तहत फ्लाइट संचालित हो रही थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एयरलाइन्स को उम्मीद है कि शुरुआत होते ही बड़ी संख्या में यात्रियों के आने की संभावना है। हाल ही में एक सर्वे में बताया गया था कि साल 2022 में 39 फीसदी भारतीय अंतरराष्ट्रीय यात्रा करेंगे। इसके साथ ही कुछ देशों ने अंतराराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नियमों में भी ढील दी है। बहरीन, फ्रांस मिस्र समेत कई देशों में पहुंचने पर आरटी-पीसीआर रिपोर्ट्स दिखाना अनिवार्य नहीं है।

Scroll to Top