ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुसलमानों की भी जातीय गणना की मांग की

कटिहार (मानवीय सोच)  बिहार में जातीय जनगणना को लेकर चल रही कवायद के बीच भाजपा के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अल्पसंख्यकों खासकर मुसलमानों की गणना की मांग की है। गिरिराज सिंह ने कहा कि मुसलमानों की गणना से रोहिंग्या और अन्य घुसपैठियों की पहचान हो सकेगी। ऐसे लोगों को सीमांचल और बिहार से बाहर निकालने में मदद मिलेगी। गिरिराज कटिहार में मीडिया से बात कर रहे थे। वह बुधवार को संपन्न हुई भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में भाग लेने आए थे।

गिरिराज ने कहा कि उनकी पार्टी जातीय जनगणना को लेकर बिहार सरकार के साथ खड़ी है। लेकिन हम चाहते हैं कि मुसलमानों के भीतर जातियों और उपजातियों को गिना जाना चाहिए। गिरिराज ने आरोप लगाया कि रोहिंग्या और बांग्लादेशी अवैध रूप से सीमांचल में बस गए हैं। सरकार को मुसलमानों की भी जातीय जनगणना के माध्यम से ऐसे लोगों की पहचान करनी चाहिए।

अल्पसंख्यकों शब्द की समीक्षा की आवश्यकता पर बल देते हुए मंत्री ने जमीयत-उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष महमूद मदनी का हवाला देते हुए कहा कि इस शब्द ने अपना महत्व खो दिया है। उन्होंने हाल में कहा था कि मुसलमान लंबे समय तक अल्पसंख्यक नहीं रहेगा। वह ‘ज्ञानवापी’ मुद्दे को उठाने से भी नहीं चुके और कहा कि यह मामला 1991 के कानून के दायरे में नहीं आता है।

राज्यकार्यकारिणी में राममंदिर और सीएए छाया रहा
बुधवार को भाजपा की दो दिवसीय राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक के समापन के अंतिम दिन पिछले 8 वर्षों के दौरान गरीब लोगों को समर्पित कई कल्याणकारी योजनाओं के साथ भारत को दुनिया में शीर्ष पर ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए प्रस्ताव पारित किया गया।

पार्टी कार्यकारिणी समिति की दो दिवसीय बैठक में राम मंदिर निर्माण, अनुच्छेद 370 का हनन, नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का छाया रहा।  पार्टी के नेताओं ने जोर देकर कहा कि इनसे हमारी विचारधारा को बल मिला है। बैठक में ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने के अलावा डॉ बीआर अंबेडकर की स्मृति में बिरसा मुंडा संग्रहालय पंचतीर्थ पर भी चर्चा हुई।

Scroll to Top