लोहित : (मानवीय सोच) केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश में अपग्रेडेड तेजू एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पेमा खांडू भी मौजूद रहे। यह एयरपोर्ट लोहित जिले में स्थित हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज अरुणाचल प्रदेश के लिए एक एतिहासिक दिन है।
170 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश और 40 हजार वर्ग फुट क्षेत्र वाले हवाई अड्डे का उद्घाटन किया गया है।यह प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प के कारण हुआ है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर-पूर्व क्षेत्र में केवल नौ एयरपोर्ट थे, जिनकी संख्या अब 17 हो गई है। यह कनेक्टिविटी सामरिक महत्व और समृद्धि लाएगी। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट क्षेत्र में आर्थिक गतिविधि लाने का एक माध्यम है।
