ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# केजीएमयू में मरीजों को दी गई दही में निकले कीड़े

लखनऊ : (मानवीय सोच) केजीएमयू के ईएनटी विभाग में भर्ती मरीजों के खाने की थाल संग मिले दही में कीड़े निकले। तीमारदारों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया और स्टाफ से इसकी शिकायत की। संस्थान के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि मरीजों को दिया जाने वाला खाना कैंटीन में बनता है और दही की आपूर्ति बाहर से होती है। जिस कंपनी ने दही की आपूर्ति की है, उसे नोटिस दिया जा रहा है। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

केजीएमयू में भर्ती मरीजों को मुफ्त भोजन मुहैया कराया जाता है। केजीएमयू प्रशासन ने खाना बनाने के लिए एक एजेंसी को नामित कर रखा है। मंगलवार दोपहर ईएनटी विभाग के वार्ड चार में मरीजों को खाने की थाल दी गई। मरीजों ने जब पैकेट बंद दही का डिब्बा खोला तो उसमें कीड़े नजर आए। तीमारदार दही में कीड़े निकलने की शिकायत करने लगे। खाना परोसने आए कैंटीन कर्मचारी वहां से निकल गए। तीमारदारों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कई मरीजों ने खाना नहीं खाया। तीमारदारों ने विभाग के अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई।
Scroll to Top