केरल में जनता के लिए गरजी नाव्या हरिदास

केरल में नवंबर में लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले है। इस बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार नाव्या हरिदास ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। केरल में वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार नाव्या हरिदास ने गांधी परिवार की मंशा बताते हुए रविवार को कहा कि गांधी परिवार इस निर्वाचन क्षेत्र को महज एक विकल्प या दूसरी सीट के रूप में देख रहा है।

(राजग) की उम्मीदवार नव्या हरिदास ने कहा कि राहुल गांधी की ये हरकत और इस क्षेत्र के लोगों को अब यह बात समझ आ गई है। नव्या हरिदास कोझिकोड निगम में दो  बार पार्षद रह चुकी है। हरिदास ने कहा कि वायनाड के मतदाता एक ऐसा नेता चाहते हैं जो उनके लिए खड़ा हो और उनकी समस्याओं का समाधान करे। कोझिकोड में पत्रकारों से बातचीत के दौरान (राजग) नव्या हरिदास ने कहा कि जहां तक पूरे देश का सवाल है, तो प्रियंका गांधी वाद्रा कोई नया चेहरा नहीं हैं,

लेकिन वायनाड के लिए वह नई हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘प्रियंका गांधी परिवार के प्रतिनिधि के रूप में आ रही हैं, जो संसद में वायनाड के मुद्दों को उठाने में विफल रहा है।” उन्होंने कहा कि वायनाड के लोगों ने राहुल गांधी पर विश्वास किया था। वायनाड की जनता ने इस विश्वास के साथ राहुल गांधी को जनादेश दिया था कि वह अगले पांच साल तक उनके साथ रहेंगे, लेकिन जब उन्हें रायबरेली को अपने पास रखने का मौका मिला तो गांधी परिवार के वारिस ने वायनाड निर्वाचन क्षेत्र को छोड़ दिया।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार नाव्या हरिदास ने कहा कि वायनाड के लोगों को अब यह एहसास हो गया है कि इस निर्वाचन क्षेत्र को गांधी परिवार सिर्फ एक दूसरी सीट या विकल्प के रूप में देखता है। हरिदास ने कहा कि उनकी उम्मीदवारी काफी आश्चर्यजनक है और उन्होंने विश्वास जताया कि 13 नवंबर को होने वाले चुनाव के दौरान वायनाड में पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ेगा।