ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

केरल हाई कोर्ट, दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिता अपनी जवान बेटी संग बिना अभद्र टिप्पणी सुने रास्ता नहीं चल सकता

कोच्चि (मानवीय सोच) एक पिता अपनी युवा बेटी के साथ बिना कोई भद्दा कॉमेंट सुने रास्ते से नहीं गुजर सकता है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। केरल हाई कोर्ट ने एक किशोरी पर भद्दी टिप्पणी करने वाले व्यक्ति की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज करते हुए यह टिप्पणी की। आरोपी ने युवती पर अभद्र टिप्पणी की थी और जब उसके पिता ने आपत्ति जताई तो फिर उस पर भी हमला कर दिया था। अदालत ने कहा कि आरोपी ने किशोरी के पिता पर हमला कर दिया था, जो पुलिस में सब-इंसपेक्टर थे। आरोपी ने पहले तो उनकी बेटी और उन पर अभद्र कॉमेंट किए औैर फिर विरोध करने पर हेलमेट से हमला कर घायल कर दिया।

अदालत ने इसी पर सुनवाई करते हुए कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक व्यक्ति बिना कोई अभद्र टिप्पणी सुने अपनी बेटी के साथ भी रास्ते पर नहीं निकल सकता। ऐसी चीजें रुकनी चाहिए।’ दूसरी तरफ आरोपी ने कहा कि 14 वर्षीय किशोरी के पिता ने उस पर और उसके साथी पर हमला किया था। इस पर अदालत ने कहा कि यह किसी भी पैरेंट्स की एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया होगी, जब वह अपने बच्चे को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी सुनेगा। आरोपी ने अदालत से अग्रिम जमानत की मांग करते हुए कहा कि यदि वह किसी पर जानलेवा हमला करता तो यह बेल खारिज हो सकती थी। लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं होना चाहिए।

पीड़ित पक्ष के वकील ने कहा कि रिटायर्ड पुलिस अधिकारी 14 साल की बच्ची के साथ जा रहे थे। उसी दौरान आरोपी ने उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस पर जब पिता ने विरोध जाहिर किया तो हमला भी कर दिया गया। दोनों ही पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने कहा कि सभी तथ्यों और परिस्थितियों को जानने के बाद अदालत इस नतीजे पर पहुंची है कि आरोपी को अग्रिम जमानत नहीं दी जा सकती। अदालत ने कहा कि आरोपी यदि जांच अधिकारी के समक्ष सरेंडर करता है तो फिर उसे तुरंत ही अदालत के सामने पेश किया जाएगा।

 

Scroll to Top